{"_id":"623f52affbd399025060e8a0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6232705100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला महिला का शव, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नगर के नानपारा बाईपास स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात महिला का शव नाले में पड़ा मिला। महिला का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव निकलवा कर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के नानपारा बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की रात लगभग दस बजे स्थानीय लोग आवागमन कर रहे थे तभी वहां स्थित नाले में लोगों को महिला का शव दिखाई पड़ा। नाले में शव मिलने की सूचना पर कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने इसकी सूचना नगर कोतवाली को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला का शव नाले से निकलवाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है।