{"_id":"623cb69aeca74129572a28ee","slug":"bahraich-bahraich-news-lko622989195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली किस्त से नींव डलवाई, दूसरी किस्त कहीं और लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली किस्त से नींव डलवाई, दूसरी किस्त कहीं और लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। एक तरफ भारत सरकार गरीबों को पक्के मकान की सुविधा देने के लिए लगातार धन खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं गरीबों में से कई लाभार्थी आवास के धन से घर न बनवाकर कहीं और इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने जिलेभर में ऐसे 2286 लाभार्थियों को चिन्हित किया है।
इन्होंने दूसरी किस्त के रूप में आए 70 हजार रुपये का इस्तेमाल मकान न बनवाकर कहीं और कर लिया। विभाग ने ऐसे लाभार्थियों को मार्च महीने के अंत तक मकान बनवाने की अंतिम चेतावनी दी है। अफसरों के मुताबिक मार्च तक जिन लाभार्थियों ने मकान नहीं बनाया उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सूची में सबसे अधिक मामले शिवपुर ब्लॉक के हैं तो सबसे कम मामले जरवल ब्लॉक के हैं।
जिन लाभार्थियों ने दूसरी किस्त का धन मकान न बनवाकर कहीं और खर्च कर दिया है, उनको चिन्हित कर लिया गया है। मार्च तक इंतजार कर रहे हैं कि मकान बनवा लें और तीसरी किस्त का धन ले लें। अप्रैल महीने में मकान न बनवाने वाले लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - अनिल सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए