फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अज्ञात कारणों से लगी आग, आशियाना राख

Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
सुजौली (बहराइच)। थानाक्षेत्र के बाजार टोला के एक घर में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। आग की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती तब तक घर में रखे अनाज समेत लगभग 25 हजार का सामना जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सुनौली थानाक्षेत्र के बाजार टोला निवासी रियाजुल पुत्र जहूर के घर मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। अचानक आग की लपटें देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों व पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग से रियाजुल का एक छप्पर और मड़हा जलकर राख हो चुका था। रियाजुल की पत्नी चांदनी ने बताया कि आग से लगभग 25 हजार का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग से 40 किलो गेहूं, 60 किलो चावल, कपड़े, बिजली का मीटर आदि जल गया। आग की सूचना ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन किया। लेखपाल अरुण ने बताया की नुकसान का आकलन किया गया है। पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा। सुजौली निवासी अदनान ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो भारी क्षति होती। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि हवा धीमी थी नहीं तो आग पर काबू पाना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed