फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

हाथियों ने घर ढहाया व चौपट की फसल

Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। आंबा गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। एक ग्रामीण के मकान को ढहा दिया। उसके बाद खेत में पहुंचकर गेहूं की फसल चौपट कर दी। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर गांव के ग्रामीण एकत्र हुए और पीपा व पटाखा फोड़कर जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने दौरा कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आंबा गांव में हाथियों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। शनिवार की रात करीब 11 बजे जंगली हाथियों का झुंड अचानक आंबा गांव पहुंच गया जहां हाथियों ने गांव निवासी मुन्नू पुत्र चुन्नू का घर ढहा दिया। हाथियों के हमला बोलते ही घर के लोगों शोर मचाते हुए बाहर भागकर जान बचाई। हाथियों ने घर में रखा दो बोरी गेहूं व एक बोरी चावल खा लिया। घर में रखे बक्शे को तोड़ दिया। साथ ही गृहस्थी का सारा सामान तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद हाथियों का झुंड गांव निवासी मोहम्मद अली पुत्र रहमत अली के गेहूं के खेत में पहुंचा जहां हाथियों ने करीब एक बीघा फसल को रौंदकर चौपट कर दिया। हाथियों को खदेड़ने के लिए गांव के लोग एकत्रित हुए और ढोल-पीपे पीटकर व पटाखे फोड़कर हांका लगाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच कर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed