फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मंत्रिमंडल में जगह को लेकर लगने लगे कयास

Fri, 11 Mar 2022 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में जिले के विधायकों की भी भागीदारी हो सकती है। कोई अधिक मतों से विजयी हुआ है तो कोई दूसरी और तीसरी बार चुना गया है। इससे पहले जिले में कैबिनेट व राज्यमंत्री बनने का मौका विधायकों को मिल चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को मजबूत बनाने में जिले का बेहतर योगदान रहा है। सात में पांच सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की छह सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था। उसके बाद जिले को एक कैबिनेट मंत्री व एक राज्यमंत्री मिला था। ऐसे में इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जिले के विधायकों को मौका मिल सकता है। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल को 2017 में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। कैसरगंज से मुकुट बिहारी वर्मा को सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

इस बार सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी व सुरक्षित सीट होने के कारण बलहा विधायक सरोज सोनकर को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महसी विधायक ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। मतों में बहुत बड़ा अंतर भी है। वहीं, सदर, बलहा व पयागपुर में भी दोबारा जीत मिली है। अच्छी वक्ता होने के कारण एक बार फिर से सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व सुरक्षित सीट से दोबारा चुनाव जीतने पर बलहा विधायक सरोज सोनकर को मौका मिलने की काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed