{"_id":"6228efec53b0020b66577a9d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko621095321","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराने की तैयारी की जा रही है। जिससे परीक्षाओं की शुचिता पर कोई प्रभाव नहीं पड़े। पूर्व में विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने की घटना से सबक लेते हुए बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों के रखरखाव में काफी सख्ती बरती जा रही है। प्रश्न पत्रों के जनपद पहुंचने से पूर्व ही स्ट्रांग रूम बनाये गए स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही अन्य दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बरकरार रखने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय द्वारा सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रश्न पत्र पहुंचने से पहले ही स्ट्रांग रूम बनाए गए स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करा लें। इसके साथ ही विशेष व्यवस्था रखी जाए कि प्रश्न पत्रों के बक्से पहुंचते ही उनकी प्राप्ति हो सके और उन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थान पर रखवाया जा सके।
प्रश्न पत्रों के बक्से जिन स्थानों पर रखवाए जाएं उस कमरे की सुरक्षा की विधिवत जांच कर ली जाए। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा की दृष्टि से जनपद मुख्यालय एवं वितरण के पश्चात परीक्षा केंद्रों पर जहां प्रश्न पत्र रखे हैं। वह स्थान 24 घंटे पूर्णत: वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में हो। प्रश्न पत्र जनपद पहुंचने पर अनलोडिंग कार्य में जनपद में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से ही अनलोडिंग का कार्य कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों पर नाइट विजन कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। इसे जिला मुख्यालय से भी जोड़ा जाएगा। जिससे परीक्षा केंद्रों पर हो रही गतिविधियों पर रात में भी नजर रखी जा सके। नाइट विजन कैमरों के कारण कोई भी गलत कार्य अंजाम नहीं दिया जा सकेगा।
शिक्षा निदेशक द्वारा पत्र में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों व परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों को परीक्षा अवधि के दौरान अवकाश नहीं लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी को जनपद मुुख्यालय न छोड़ने व कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए हर समय किसी न किसी उत्तरदायी व्यक्ति की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।