{"_id":"620d3b82ad27d6387f312e2c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko61811952","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व डंपर की भिड़ंत, चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व डंपर की भिड़ंत, चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। बरगदही नेजाभार के पास ट्रक व डंपर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में सवार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के बरगदही नेजाभार के पास बुधवार की सुबह ट्रक व डंपर की आमने- सामने जबररस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक 32 वर्षीय बुधराम प्रजापति पुत्र मंगल प्रसाद निवासी गोपालपुर चौखड़िया थाना न्यू मॉडर्न कटरा जनपद श्रावस्ती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय प्रमोद प्रजापति पुत्र वंशीलाल निवासी तिलखावा बभनियावा थाना पयागपुर, 26 वर्षीय विष्णु पुत्र शिवकरन निवासी हनुमंत विहार थाना नौबस्ता जनपद कानपुर व 59 वर्षीय बदलू राम पुत्र सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।