फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

समूह सखियों ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
सुजौली (बहराइच)। पहले व दूसरे चरण में वोटिंग प्रतिशत कम होने से जिले में जागरुकता अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार को मोतीपुर तहसील के सुजौली क्षेत्र में महिला समूह की महिलाओं ने गांव-गांव मतदाता जागरुकता अभियान चलाया और ग्रामीणों से मतदान की अपील की। इस दौरान महिला समूहों ने ग्रामीणों व महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मोतीपुर तहसील में मंगलवार को समूह सखियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी व बीएमएम के मार्गदर्शन में सुजौली, जंगल गुलरिहा, बड़खड़िया व चहलवा में समूह की महिलाओं ने मतदाताओं से बातचीत की और उन्हें 27 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान करने को कहा। समूह की महिलाओं ने मतदाताओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई। इस दौरान समूह सखी गुड़िया, मीना, रिंकू, पार्वती, सीमा, इंदु, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed