{"_id":"61fd6845d8c6bf26c230e2d5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko616411190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी दुकानदार रखेंगे अवैध शराब की बिक्री पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंसी दुकानदार रखेंगे अवैध शराब की बिक्री पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लाइसेंसी शराब ठेकेदारों को एक-एक बूंद का हिसाब महकमे को देना होगा। सर्किल के निरीक्षक इस पर नजर रखेंगे। सभी लाइसेंसियों को सुबह व शाम फोन के जरिए बिक्री व बचत का ब्योरा देना पड़ेगा। साथ ही लाइसेंसी दुकानदार अपने आसपास अवैध शराब की बिक्री व उत्पादन पर भी नजर रखेंगे। ये बातें एक मैरिज लॉन में शराब कारोबारियों की बैठक को संबोधित करते हुए देवीपाटन मंडल के आबकारी उपायुक्त कुंवर स्कंद सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि अधिकांश दुकानों पर कोटे से अधिक उठान की बातें सामने आईं हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब परोसी जा सकती है। इसके मद्देनजर विक्रेता अब एक व्यक्ति को देशी शराब के पांच पौव्वे, अंग्रेजी शराब डेढ़ लीटर व बीयर के 12 कैन से अधिक नहीं दे सकेंगे। दुकान से बिकने वाली शराब की खाली शीशियों को प्रतिदिन नष्ट करना होगा। बार-बार दुकान पर पहुंचकर शराब की खरीदारी करने वाले लोगों की जानकारी भी विभाग को देनी होगी। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने कहा कि शराब कारोबारी सुबह दुकान खुलने पर प्रारंभिक स्टॉक व शाम को कुल बिक्री व बचत का ब्योरा प्रतिदिन उपलब्ध कराएं।
दुकान व कैंटीन पर खाली शीशियां, सूजा व इस प्रकार का अन्य कोई सामान न रखा जाए। माह के चार दिन कम उठान वाली दुकानों की जांच भी की जाएगी। साथ ही विदेशी मदिरा व बीयर की दुकानों के बाहर खड़े होकर शराब पीने की शिकायतें भी सामने आ रहीं हैं। इस पर तुरंत नियंत्रण किया जाए। सभी अनुज्ञापी अपने विक्रेताओं पर नजर रखें। संदिग्ध मिलने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। बैठक में शराब कारोबारी बीके सिंह, संजय जायसवाल, रामू सिंह, मनोज गुप्ता, देवीप्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।