{"_id":"61fc1284d0db1d252f10bbde","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6162673110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बृहस्पतिवार सुबह से चल रही तेज पुरवा हवाओं ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। वहीं, जिले के कुछ स्थानों पर हवा के साथ हुई ओलावृष्टि ने तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर सुबह हल्की बारिश भी हुई है। हालांकि, वरिष्ठ वैज्ञानिक हल्की बारिश से फसलों को ज्यादा नुकसान न होने की बात कह रहे हैं।
पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। तेज पुरवा हवाओं के साथ आसमान पर काले बादलों ने कब्जा जमा लिया। आसमान में काले बादल देख किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। कुछ देर बाद जिले के कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। वहीं, हुजूरपुर व बिछिया क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, कुछ देर बाद आसमान साफ जरूर हो गया, लेकिन भोर से चल रही तेज पुरवा हवा जारी रही। इससे किसान सरसों को नुकसान की आशंका जता रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीपी शाही ने बताया कि हल्की बारिश से गेहूं, दलहनी व तिलहनी फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
वहीं, हुजूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में सुबह अचानक हुई ओलावृष्टि से तिलहनी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मोतीपुर तहसील के सुजौली क्षेत्र में सुबह तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश व ओलावृष्टि हुई। इसके चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से तिलहन, मटर, सरसों व गेंहू सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। भाकियू जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने जांच कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसान विद्या प्रकाश पांडेय ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण तिलहन के साथ कई फसलों को नुकसान हुआ है।