{"_id":"61fad56cd050013865732850","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6161407161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को बेचने की हो चुकी थी तैयारी, महिला समेत तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को बेचने की हो चुकी थी तैयारी, महिला समेत तीन को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रेवली गांव में 23 दिन पहले हुए आठ माह के मासूम के अपहरण की घटना का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। अपहरणकर्ताओं द्वारा मासूम बच्चे को बेचने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी के पास से बच्चा बरामद हुआ। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद मासूम बच्चे को उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया। घटना का खुलासा करने वाली टीम को गोरखपुर एडीजी ने इनाम देने की घोषणा की है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के रेवली ग्राम के मजरा महतोपुरवा गांव निवासी आठ माह का फैयाज अपनी मां की गोद में 10 जनवरी को सो रहा था। रात 12 बजे के आसपास अज्ञात लोग मासूम का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने मासूम की मां रशीदा की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। एसपी केशव चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर थाने की टीम के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को भी खुलासा लगाया। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान मुखबिर से पता चला कि कुछ लोग दो तीन दिन से लगातार रेकी कर रहे थे। इस पर सर्विलांस टीम को लगाया गया।
सर्विलांस व मुखबिर की मदद से कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के सेंटर चौराहा निवासी रमेश चंद्र गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने बताया कि लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के एचएलडीए कालोनी कानपुर रोड निवासी संगीता कुमारी उसके संपर्क में थी और एक बच्चे की मांग की। बच्चा देने की एवज में पैसा देने का भी लालच दिया। एसपी ने बताया कि महिला ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने पहचान के सलमान कुरैशी को साथ में लिया और लखनऊ से एक गाड़ी को बुक कराकर बहराइच पहुंचे। जहां पर पहले से रमेश चंद्र रेकी करके घटना को अंजाम देने का पूरा प्लान तैयार कर रखा था। 10 जनवरी की रात 12 बजे तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि बच्चा सलमान कुरैशी के घर में रखा था। बच्चे को बेचने की तैयारी कर ली थी। पूरी बात हो चुकी थी। तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया और तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि लखनऊ निवासी संगीता एनजीओ का संचालन करती है। बच्चे की मांग महिला ने ही किया था। महिला ने सौदा भी तय किया था। बच्चे का सौदा होने से पहले पुलिस ने दबोच लिया।
घटना का खुलासा करने वाली टीम में कैसरगंज कोतवाल श्रीधर पाठक, एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह, विवेचक रमेश चंद्र, एसआई राज कुमार पांडेय, महिला सिपाही पूजा ङ्क्षसंह, चांदनी वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना का खुलासा कैसरगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने कर दिया है। टीम के सराहनीय कार्य को देखते हुए गोरखपुर जोन के आईजी अखिल कुमार ने 50 हजार रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
केशव चौधरी, एसपी बहराइच