फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भाजपा विधायक समेत 100 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। हंसुआपारा के बड़का गांव में चुनावी सभा करने पर भाजपा विधायक समेत 100 अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सभा की जानकारी मिलने पर मौके पर सचल टीम ने पहुंचकर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा हंसुआपारा के बड़का गांव निवासी रामजी पांडेय के घर पर भाजपा विधायक व प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही सचल दल के प्रभारी अवधेश कुमार, अवर अभियंता नलकूप व विशेश्वरगंज थाने के उपनिरीक्षक सुभाष यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को मौके पर सभा का आयोजन होता मिला। इस पर टीम ने भाजपा प्रत्याशी से सभा करने का अनुमति पत्र मांगा तो विधायक कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर सचल दल ने चुनावी सभा की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की। इसके बाद उप निरीक्षक सुभाष यादव की तहरीर पर पयागपुर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन में भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी, रामजी पांडेय समेत 100 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed