फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बूस्टर डोज का लक्ष्य पूरा, किशोर टीकाकरण 90 प्रतिशत

Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तेजी से लोगों को टीका लगा रहा है। सोमवार को जिले ने बूस्टर डोज के मामले में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पार कर लिया। चुनावी ड्यूटी के लिए बाहर से आए सुरक्षा बलों का टीकाकरण कर बूस्टर डोज का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, किशोर टीकाकरण के मामले में भी जिले ने 90 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन

किशोर टीकाकरण के लिए जिले को 2 लाख 44 हजार का लक्ष्य दिया गया था। सोमवार को चार बजे तक 199526 किशोर-किशोरियों को कोविड टीके की पहली डोज से संतृप्त कर दिया गया। वहीं, सोमवार को दिनभर हुए टीकाकरण की फीडिंग लगातार जारी रही। टीकाकरण के नोडल एसीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि फीडिंग के बाद किशोर टीकाकरण 90 प्रतिशत हो गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए सक्रिय 284 टीमें लगातार टीकाकरण कर रहीं हैं। सोमवार तक 73 प्रतिशत लोगों को कोविड की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों व बुजुर्गों को बूस्टर डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को वैक्सीन मंगवाई गई है। वैक्सीन आते ही पूरे सामर्थ्य के साथ स्वास्थ्य कर्मी जुट जाएंगे। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
- डॉ. जयंत कुमार, नोडल टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed