फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई नदी में छलांग

Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। थाना खैरीघाट अंतर्गत चौकसाहार ग्राम पंचायत के ग्राम माफी में पति-पत्नी के बीच सोमवार की सुबह खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते पति से नाराज पत्नी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को नदी में उतारा। देर शाम तक गोताखोर महिला की तलाश में जुटे रहे, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ग्राम माफी निवासी राकेश पासवान मजदूरी करता है। प्रतिदिन की भांति उसे सोमवार को भी मजदूरी के लिए घर से निकलना था। राकेश ने अपनी पत्नी सुद्धि देवी से सुबह जल्दी ही खाना बनाने के लिए कहा। इस पर सुद्धि ने खाना बनाने से इंकार कर दिया। ऐसे में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर तक कहासुनी के बाद राकेश घर से मजदूरी करने चला गया। राकेश के घर से निकलने के थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी सुद्धि घर से निकलकर गांव के समीप बहने वाली सरयू नदी के किनारे पहुंची। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसने नदी की धारा में छलांग लगा दी। महिला को नदी में छलांग लगाते देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की। देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed