फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा

Fri, 28 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नानपारा सीट भाजपा गठबंधन की सहयोगी पार्टी अपना दल एस के खाते में चले जाने से स्थानीय भाजपाइयों में आक्रोश है। शुक्रवार को नानपारा भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में सभी ने गुजरात से पहुंचे पार्टी के प्रभारी के सामने इस्तीफे की पेशकश कर जमकर हंगामा काटा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पार्टी नेतृत्व अपने निर्णय को वापस नहीं लेता है तो सभी चुनाव में कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में गुजरात से आये पार्टी प्रभारी शब्दशरण ब्रह्मभट्ट, पार्टी के जिला महामंत्री व विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बैठक में मौजूद क्षेत्र के पांच मंडलों के अध्यक्ष, सभी मोर्चों के अध्यक्ष व प्रभारी समेत करीब दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं होगा तब तक कोई कार्य नहीं करेगा। सभी ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की। बाद में गुजरात से आए प्रभारी मामला संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखने की बात कहते हुए चले गए। बैठक में अजय कुमार मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार लोधी और शोभाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed