{"_id":"61eaf4b7cef7013a635f9132","slug":"bahraich-bahraich-news-lko614497030","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर कराएं शत-प्रतिशत टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर कराएं शत-प्रतिशत टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर व फखरपुर बाजार में जारी टीकाकरण का जायजा लिया। उन्होंने टीके की प्रथम व द्वितीय डोज, 15 से 17 वर्ष आयु के किशोर-किशोरियों व बूस्टर डोज की प्रगति का निरीक्षण किया। डीएम ने लोगों के घरों पर दस्तक देकर उनसे टीकाकरण संबंधी जानकारी ली।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि जिले को कोविड टीके से शत प्रतिशत आच्छादित करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीकाकरण में लगे सभी कार्मिकों को घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गो, फ्रंटलाइन वर्कर्स व निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया गया है। टीकाकरण की फीडिंग कार्य में भी लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रत्यूष, बीडीओ अशोक सिंह, नोडल डॉ. विवेक रंजन, एएसएमओ डॉ. नीतिन लिखारे आदि मौजूद रहे।