फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चेकिंग के दौरान पांच किलो चांदी बरामद, एक गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। विधानसभा चुनाव को देखते हुए चलाई जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी बरामद की है। पूछताछ में युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब न देकर गुमराह करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर देहात कोतवाल राजनाथ सिंह दलबल के साथ दोनक्का तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी बलरामपुर की ओर से एक कार सवार आता दिखाई दिया और चेकिंग देखकर गाड़ी मोड़ने लगा तभी कोतवाल की नजर कार चालक पर पड़ी और कोतवाल ने दौड़ाकर कार चालक को रोका। कोतवाल ने बताया कि पुलिस को देखकर वह भागने की फिराक में था, लेकिन वह चारों ओर से घिर चुका था। कार की तलाशी ली गई तो पांच किलो चांदी बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक की पहचान श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला कस्बा निवासी रंजीत सोनी के रूप में हुई। कोतवाल ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि युवक चांदी बेचने के लिए बहराइच आ रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है। बरामद चांदी की कीमत करीब तीन लाख बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed