फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नईम अहमद खान को सदर से बसपा का टिकट

Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बहुजन समाज पार्टी ने बहराइच सदर सीट से नईम अहमद को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है। यहां पर बसपा ने दो अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी उतार दिए हैं। कैसरगंज विधानसभा सीट से बकाउल्ला खान और पयागपुर विधानसभा सीट से डॉ. पीके मिश्रा की पत्नी गीता मिश्रा को टिकट दिया है। हालांकि अभी चार विधानसभा सीटों के टिकट का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने बताया कि तीन से चार दिनों के भीतर बसपा सुप्रीमो बाकी सीटों का टिकट भी फाइनल कर देंगी। बसपा से तीन विधानसभा क्षेत्रों से टिकट फाइनल होते ही जिले की राजनीति का तापमान बढ़ गया है। गीता मिश्रा और बकाउल्ला खान का टिकट पहले ही फाइनल हो चुका था, लेकिन सदर जैसी बहु प्रतीक्षित सीट पर नईम अहमद खान का नाम फाइनल होने से सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को टिकट मिल गया है उन्हें तैयारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed