फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

छापा मारकर 53 लीटर शराब की बरामद

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। विधानसभा चुनाव के तहत अवैध शराब की बिक्री व उत्पादन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर आबकारी विभाग की टीम ने 53 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए तीन मुकदमे दर्ज किए।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने थाना हरदी एवं रामगांव के गदामार, तमाजपुर, निम्बुवारी व चंदरपुर गढ़ैया में छापा मारकर 18 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान एक अभियोग पंजीकृत किया गया। उधर, थाना मोतीपुर अंतर्गत पसियन कुट्टी व हरखापुर में दबिश देते हुए 35 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए दो अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत पूरे जनपद में प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अंग्रेजी व देसी लाइसेंसी दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिससे कोई दुकानदार किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर सके। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed