फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चौकी से चंद कदम की दूरी पर मंदिर में चोरी

Tue, 18 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जरवल चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति से सोने की नथुनी व दान पात्र पार कर दिया। गश्त का दावा करने वाली पुलिस को चोरी की घटनी की भनक तक नहीं लग सकी। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में काली मंदिर स्थित है। मंदिर से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी भी बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार रात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार व गर्भ गृह का ताला काटकर मूर्ति से नथुनी और गर्भगृह में रखे दान पात्र से नकदी पार कर दी। मंगलवार सुबह जब मंदिर के पुजारी धर्मराज पूजा करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला कटा हुआ था और सोने की नथुनी और दानपात्र गायब था। पुजारी के अनुसार दानपात्र में चार हजार रुपये से अधिक था। जरवलरोड थानाध्यक्ष ने बताया कि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed