फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो मासूमों को जिंदा चबा गया तेंदुआ, दहशत

Tue, 18 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। मोतीपुर रेंज में तीन घंटे के अंदर दो मासूमों को तेंदुए ने निवाला बना लिया। तेंदुए ने दोनों मासूमों को जिंदा चबाया। जब पेट भर गया तो शरीर के कुछ हिस्से को छोड़कर भाग गया। एक मासूम का सिर्फ सिर मिला है तो दूसरे के पेट के नीचे का शरीर मिला है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। घटना के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूमों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज स्थित रिक्खा पकड़िया दीवान निवासी नौ वर्षीय रामतेज पुत्र बालकिशुन सोमवार की शाम घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया और खेल रहे बालक को जबड़े में दबोच लिया। बालक ने शोर मचाया तो परिजन हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बालक को भी जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने वन विभाग को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को बालक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मोतीपुर रेंज के वनघुसरी बीट के कक्ष संख्या नौ में पाया गया। तेंदुए ने बालक के सिर व सीने को खा लिया था और बाकी शरीर को छोड़ था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना मोतीपुर रेंज के ही गायघाट के मंगलपुरवा में हुई। चार वर्षीय आदित्य पुत्र दीनानाथ सोमवार की रात लगभग आठ बजे घर के बाहर मौजूद था तभी तेंदुआ आ गया और मासूम को उठा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। मंगलवार को कांबिंग के दौरान घर से लगभग दो किलामीटर दूरी पर मासूम का सिर बरामद हुआ। दोनों घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व दहशत है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने हमले पर अंकुश लगाने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी चार वर्षीय आदित्य अपने मामा जल्लन के घर परिवार के साथ घूमने आया था। मामा के घर ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार बेसुध है। होश आने पर सिर्फ बच्चे को ही परिजन पुकार रहे है। घर में मौजूद परिजन व आसपास के लोग सांत्वना दे रहे हैं।
डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि मोतीपुर रेंज में हुई घटना के बाद से गांव में चार टीमें लगा दी गई हैं जो लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों से अपील भी कर रहे हैं कि कोई भी अकेला जंगल की ओर बिल्कुल न जाएं। काम से जा रहे लोग समूह में ही निकलें। टीमें लगातार गश्त कर तेंदुए की लोकेशन पता कर रही हैं।

मृत बच्चों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर वनकर्मियों की टीम को तैनात कर दिया गया है। टीमें लगातार गश्त कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed