फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मवेशियों के अवशेष ले जा रहे दो दबोचे

Tue, 18 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नेपाल से मवेशियों के अवशेष लेकर तस्करी करने के लिए जा रहे दो तस्करों को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। तस्करों के पास से भारी मात्रा में मवेशियों के अवशेष व साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। एसएसपी के निर्देश पर रुपईडीहा थाने के एसआई रुदल बहादुर सिंह व एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

गश्त के दौरान टीम भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 650 के पास पहुंची तो देखा कि नेपाल से चार साइकिल सवार आ रहे हैं। साइकिल सवारों को टीम ने रुकने का इशारा किया तो दो सवार साइकिल छोड़कर भाग गए। दो को टीम ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान 22 बोरियों में मवेशियों के अवशेष बरामद हुए। एसपी ने बताया कि तस्करों की पहचान सहजनवा गांव निवासी मोहम्मद अख्तर व मोहनापुर गांव निवासी शेर अली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed