{"_id":"61e065df03eeb532117272a7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6133312173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंडबोआ सांप की तस्करी करने जा रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंडबोआ सांप की तस्करी करने जा रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जंगल से सेंडबोआ सांप पकड़कर तस्करी करने जा रहे तस्कर को एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर के पास से बरामद सांप की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसपी केशव चौधरी ने तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिले के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस प्रभारी निखिल श्रीवास्तव व एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह ने मुखबिरों का जाल बिछाया।
मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर सेंडबोआ सांप की तस्करी करने आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम रामगांव थाना क्षेत्र के बभनीपुल के पास पहुंची। सहयोग के लिए एसपी ने गंभीरवा चौकी इंचार्ज अमितेंद्र सिंह को भी दलबल के साथ भेजा। टीम ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरी में सेंडबोआ सांप बरामद हुआ। सर्विलांस प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक की पहचान मटेरा थाना क्षेत्र के समोखन मझौली निवासी मोहम्मद असलम के रूप में हुई। सर्विलांस प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।