{"_id":"61e06477a26c6d50bf2f878f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko613329414","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर टीकाकरण पर तीन सीएचसी अधीक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर टीकाकरण पर तीन सीएचसी अधीक्षक सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना टीकाकरण के राष्ट्रीय औसत से अधिक प्रथम डोज व राज्य औसत से अधिक द्वितीय डोज लगवाने पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तीन सीएचसी अधीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के अधीक्षक डॉ. एनके सिंह, रिसिया के डॉ. अतुल श्रीवास्तव व विशेश्वरगंज के डॉ. उत्कर्ष मिश्रा शामिल रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में राष्ट्रीय औसत से अधिक प्रथम डोज 95.7 प्रतिशत व राज्य औसत से अधिक द्वितीय डोज 72.2 प्रतिशत लगवाई गई है। रिसिया में प्रथम डोज 93.2 प्रतिशत व द्वितीय डोज 74.3 प्रतिशत और सीएचसी विशेश्वरगंज में प्रथम डोज 96.3 प्रतिशत व द्वितीय डोज 69.3 प्रतिशत व्यक्तियों को लगाई गई है।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैज्ञानिक पद्धति पर कोविड टीकाकरण प्रदेश शासन की प्रथम प्राथमिकता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए भी शत-प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के तीन सीएचसी के बेहतर परिणाम प्रदेश सचिव की अनवरत समीक्षा, मार्गदर्शन व एक वर्ष की अवधि में अनवरत किये गए सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं। शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अधीक्षकों का प्रयास प्रशंसनीय है।