फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चार अपराधियों को डीएम ने किया जिला बदर

Mon, 10 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन में आ गया है। डीएम ने चार अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा दो व्यक्तियों को अपने संबंधित थाने में प्रत्येक माह की 15 तारीख को छह माह तक उपस्थित दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने और जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चंद्र ने मटेरा थाना अंतर्गत ग्राम रसूलपुर निवासी माहिर, रूपईडीहा थाना के छोटी मस्जिद चिकवन मोहल्ला कस्बा निवासी इरफान अली, कोतवाली मुर्तिहा के मेवालालपुरवा निवासी महेश कुमार व रानीपुर थाना के गोबरहा निवासी अनीस को छह माह के लिए जिला बदर किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना बौंडी अंतर्गत ग्राम बौंडी निवसी हरिओम उर्फ अभिषेक और थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत सलारगंज नई बस्ती निकट घसियारी मस्जिद निवासी कलाम अली को जिला मजिस्ट्रेट की ओर से निर्देश दिया गया है कि अपने से संबंधित थाने में छह माह तक प्रत्येक माह की 15 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। डीएम की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed