{"_id":"61dc6f4b4e379c7b28618f07","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6128907164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में साथियों ने की बच्चे की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में साथियों ने की बच्चे की पिटाई, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। झुड़िया गांव में आपस में कहासुनी के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। इस दौरान तीन साथियों ने मिलकर एक बच्चे की पिटाई कर दी। तीनों ने इतना पीटा कि उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अन्य बच्चों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के झुड़िया गांव निवासी 10 वर्षीय अमित कुमार पुत्र विजयराज उर्फ नन्हे यादव रविवार को घर का सामान लेने गया था। आरोप है कि सामान लेकर वापसी के दौरान गांव के ही तीन साथी मिल गए और आपस में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर अमित की पिटाई कर दी। देर होने पर अमित के परिजन ढूंढने निकले तो देखा कि गांव के ही तीन बच्चे उसकी पिटाई कर रहे हैं। आरोप है कि पिता को देखने के बाद पिटाई कर रहे तीनों बच्चे भाग गए। घायल अवस्था में अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार को अमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। बौंडी थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य ने बताया कि मृत बच्चे के पिता की तहरीर पर तीन बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।