फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

युवक का गला रेतकर जंगल में फेंका शव

Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
नवाबगंज/बाबागंज (बहराइच)। निधी नगर के संकलपा गांव निवासी युवक की अब्दुल्लागंज के जंगल में गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को फेंककर हत्यारे फरार हो गए। दूसरे दिन युवक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। घटना की सूचना पर सीओ नानपारा, नवाबगंज व रुपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चर्चा है कि गांव के ही तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। इनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के निधी नगर संकलपा गांव निवासी 45 वर्षीय किशोर पुत्र लखपत रविवार को अब्दुल्लागंज के जंगल में भैंस चराने गया था। शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं लगा। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्च अभियान चलाया। सोमवार को नवाबगंज व रुपईडीहा की संयुक्त पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो युवक का शव अब्दुल्लागंज के जंगल में मिला। युवक के गले पर चाकू से काटने के निशान मिले। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

युवक का शव ढूंढने के लिए एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव ने सोमवार को अब्दुल्लागंज जंगल में चार घंटे कांबिंग की। शव मिलने के बाद कांबिंग खत्म हुई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर मौके पर गया था। शव मिल गया है। मामले में काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना में गांव के कुछ लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed