फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

27 फरवरी को ईवीएम में कैद होगी प्रत्याशियों की किस्मत

Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को चुनाव होगा। इस दौरान 25 लाख 56 हजार 455 मतदाता जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव आयोग ने शनिवार को बैठक कर आचार संहिता की घोषणा कर दी है। चुनाव की तारीखों व आचार संहिता की घोषणा के बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जिले में भी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी कर दिए। इसके बाद जिले के सभी विकास खंडों में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से लगाई गईं होल्डिंग, बैनर व पोस्टरों को हटवाने की कवायद पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने शुरू कर दी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी की अगुवाई में नपाप व पुलिस प्रशासन की टीम ने नगर के डीएम चौराहा, केडीसीरोड, टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, छिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, चौक बाजार आदि स्थानों पर लगाए गए विभिन्न राजनीतिक दलों के पास्टर, बैनर व होल्डिंग हटवाना शुरू दिए। उधर, जरवल व कैसरगंज में एसडीएम महेश कुमार कैथल, रिसिया में स्थानीय पुलिस बल व नवाबगंज में थाना प्रभारी रामसमुझ प्रभाकर की अगुवाई में, नानपारा, रूपईडीहा, महसी, पयागपुर, हुजूरपुर आदि इलाकों में भी स्थानीय पुलिसकर्मियों की अगुवाई में चौक-चौराहों व बिजली के खंभों पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर व होल्डिंग को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed