फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत में दिखे तेंदुए के पगचिह्न, दहशत

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। कुड़वा गांव में तेंदुए के पगचिह्न दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया है। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर गायघाट में आर्यावर्त बैंक है। बैंक के पीछे खेत हैं। बताया जाता है कि खेत में मंगलवार रात को तेंदुआ आ गया।
विज्ञापन

तेंदुआ खेत में चहलकदमी करता रहा। शिकार न मिलने पर वापस चला गया। बुधवार सुबह ग्रामीण जब खेत में काम करने गए तो तेंदुए के पगचिह्न देखे। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मुआयना किया और ग्रामीणों से सतर्क रहने अपील की। कतर्नियाघाट डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुआ के पगचिन्ह मिले हैं। वह नानपारा रेंज की ओर गया हुआ है। बहराइच डीएफओ को भी जानकारी दे दी गई है। टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed