फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पत्नी व भांजे ने युवक को मार डाला

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसिया (बहराइच)। थाना क्षेत्र के बेड़ियनपुरवा गांव में सोमवार रात एक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी और भांजे पर लगा है। मृतक की बहन की तहरीर पर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अफसरों के मुताबिक, घटना का कारण मृतक के भांजे और पत्नी के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। सूचना पर देर रात सीओ ने पहुंचकर मामले की तस्दीक की। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

संतोष (40) पुत्र स्व. रामनरेश बेड़ियनपुरवा गांव में रहता था। आरोप है कि सोमवार रात 10.30 बजे संतोष व उसकी पत्नी विमला देवी के बीच किसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान संतोष का भांजा अमरजीत पुत्र रंगीलाल भी मौके पर मौजूद था। विवाद इतना बढ़ गया कि विमला देवी ने पति संतोष पर चाकू से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने में अमरजीत ने सहयोग दिया। इस बीच संतोष ने अपने बचाव में धारदार हथियार से पत्नी विमला देवी पर हमला किया। इस दौरान दोनों लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना गांव वालों को मिली। इस दौरान अमरजीत मौके से फरार होने लगा, लेकिन गांववालों को आता देख वह वापस उसी घर में घुस गया। गांववालों ने जब घटना देखी तो अमरजीत को कमरे में बंदकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमरजीत को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया और घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांववालों के मुताबिक, मृतक संतोष के चार बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे की उम्र नौ वर्ष है। अब वे बेसहारा हो गए। वहीं, मृतक की बहन सावरा उर्फ लीलावती ने इस घटना को हत्या करार देते हुए हत्या का आरोप मृतक संतोष की पत्नी विमला देवी और अपने सौतेले बेटे अमरजीत (मृतक के भांजे) पर लगाया। पुलिस ने सावरा से तहरीर लेकर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ रिसिया के मुताबिक, आरोपी विमला देवी अभी अस्पताल में भर्ती है जबकि अमरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed