{"_id":"61d48370995ade04d05ad6db","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6119957117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे व ठंड से ठिठुरते रहे लोग, नहीं निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे व ठंड से ठिठुरते रहे लोग, नहीं निकली धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में पारा दिनोंदिन गिरता जा रहा है। बीते कई दिनों से सुबह से कोहरा पड़ने के बाद दोपहर में कुछ देर धूप निकल आती थी जिससे लोगों को कुछ राहत मिलती थी, लेकिन मंगलवार को दिनभर धूप न निकलने से लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। शहर के मुख्य मार्गों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश लगा रहा।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जनपद में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा जिससे बसों, ट्रेनों के साथ ही कार व बाइक समेत अन्य वाहन भी सड़कों पर रेंगते नजर आए। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को सूर्य देवता के दर्शन भी नहीं हुए जिससे लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल सकी। विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव के किनारे बैठे नजर आए। मौसम विज्ञान केंद्र के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि अभी लगभग एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि लगातार कोहरा पड़ने के कारण आल, टमाटर समेत अन्य फसलों में झुलसा रोग की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में किसान अपने खेतों में हल्की सिंचाई करते रहें।