{"_id":"61d091d0d35bf146c9429390","slug":"bahraich-bahraich-news-lko611533737","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चार अपराधियों को किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चार अपराधियों को किया जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा चार अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा सात व्यक्तियों को अपने संबंधित थाने में प्रत्येक माह की 15 तारीख को छह माह तक उपस्थित दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना कैसरगंज क्षेत्र निवासी डिहवा शेर बहादुर मो. सोनू, थाना कोतवाली मुर्तिहा के अमृतपुराकांटा निवासी गुलशन कुमार व प्रधानपुरवा मंझरा निवासी पवन कुमार तथा थाना रिसिया के सुभाष नगर बंगलाचक निवासी कुंज बिहारी को छह माह के जिला बदर किया गया है। इसके अलावा थाना रिसिया के रविदास नगर निवासी भूरे, गुरचाही बलभद्दरपुर नि. अफसर, थाना कैसरगंज अंतर्गत कंदैला निवासी आबिद, थाना फखरपुर अंतर्गत परसेंडी निवासी अब्दुल कलाम, थाना नवाबगंज अंतर्गत राजापुर जलालपुर निवासी सलीम उर्फ छंगा, मैनू उर्फ मैनुद्दीन तथा शब्बीर को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से संबंधित थाने में छह माह तक प्रत्येक माह की 15 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।