फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

प्रबंधक ने बेच दी 100 बीघा जमीन, करोड़ों का गबन

Fri, 31 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के विद्यालय की सौ बीघा जमीन अवैध रूप से बेच दी गई। जांच में करोड़ों रुपये का गबन सामने आया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के बाद पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक मिथलेश कुमार सिंह द्वारा विद्यालय की लगभग सौ बीघा जमीन अवैध तरीके से बेचकर करोड़ों की धनराशि का गबन करने व प्रधानाचार्य को हटाने की शिकायत मार्च माह में की गई थी। इस पर डीआईओएस द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर प्रकरण की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान कमेटी ने पाया कि विद्यालय की सौ बीघा जमीन प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा अवैध तरीके से बेची गई। जांच कमेटी ने बीते 16 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह को प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed