{"_id":"61cc9becbe14c375975e1492","slug":"bahraich-bahraich-news-lko611117077","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारणों से लगी आग में राख हुआ गृहस्थी का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारणों से लगी आग में राख हुआ गृहस्थी का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सुजौली क्षेत्र में जामा मस्जिद के निकट एक घर में अज्ञात कारणों से दोपहर में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने बचाव के लिए गुहार लगानी शुरु कर दी। आग की लपटों से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जामा मस्जिद क्षेत्र के रहने वाले वसीम पुत्र मुख्तियार के घर से दोपहर में आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन भीषण लपटों पर उनका बस नहीं चला। आग की चपेट में आने से वसीम के घर में रखा दो कुंटल खाद्यान्न, 30 किलोग्राम चना व 20 किलोग्राम मटर, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े समेत 25 हजार की नकदी समेत पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तहसील प्रशासन को सूचना भेज दी है। लेखपाल की ओर से शीघ्र ही पीड़ित को मदद दिलवाने का आश्वासन दिया गया।