{"_id":"61cb4f6b1a361152df6700ac","slug":"bahraich-bahraich-news-lko610974511","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 मीटर सड़क के लेपन में घोर भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 मीटर सड़क के लेपन में घोर भ्रष्टाचार
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। जीरो टॉलरेंस वाली सरकार में जिला पंचायत ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आलम यह है कि 24 लाख रुपये में लेपन की गई मात्र 600 मीटर सड़क फिर खराब हो गई है यानी सरकार के पूरे 24 लाख रुपये पानी में चले गए। लेपन के बाद की स्थिति देखकर पूरा गांव भौचक्का है। ग्रामीणों का कहना कि इस स्तर का भ्रष्टाचार नहीं देखा। कई ग्रामीणों ने अपर मुख्य अधिकारी से शिकायत की है जिस पर उन्होंने सड़क दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
यह सड़क चित्तौरा विकास खंड क्षेत्र के फुलवरिया के गोठी गांव में है। सड़क कुरवारी पक्के मार्ग से गोठी गांव तक बननी थी। इस सड़क के लेपन कार्य का टेंडर 14 जुलाई, 2021 को हुआ था। कुल लागत 24 लाख, आठ हजार निर्धारित की गई थी। सड़क का लेपन कार्य 18 दिसंबर को पूर्ण कर दिया गया था। 24 दिसंबर को ग्रामीणों ने देखा कि जो भी बजड़ी लगाई गई है वह उखड़ रही है। तारकोल से लेकर अन्य सामग्री भी दोयम दर्जे की लगी है। इतना देखते ही ग्रामीण उखड़ गए और उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं में मिज्जन बेग, लियाकत अली, मंगलू बेग, मुबारक बेग, अल्ताफ बेग और मोबिन अली हैं।
इतनी संख्या में लोगों के पहुंचते ही जिला पंचायत में हड़कंप मच गया और इस सड़क को फिर से ठीक कराने का निर्णय लिया गया। यह सड़क सहायक अभियंता रविंद्र सिंह ठीक करा रहे थे। सहायक अभियंता, जिला पंचायत, रविंद्र सिंह ने बताया कि इस सड़क के लेपन का कार्य फिर से कराया जाएगा। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क के प्रकरण में पूछताछ कर रहे हैं। सरकार की मंशा गुणवत्तापूर्ण निर्माण का है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि इस तरह की हरकत की गई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।