{"_id":"61c8ac6907c8ed5a7b68a3d6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6106754137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पति व चौकी इंचार्ज में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पति व चौकी इंचार्ज में नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के अस्पताल चौराहे पर रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी का चालान कटने के बाद विधायक पति व पुलिस की नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक पति पुलिस पर कार्यकर्ता से अभद्रता करने का आरोप लगा रहे है जबकि पुलिस भी कार्यकर्ता पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगा रही है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कोई विधायक पति को कोस रहा है तो कोई पुलिस पर आरोप लगा रहा है।
जिले में एसपी के आदेश पर रविवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अस्पताल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार भी अस्पताल चौराहे पर दलबल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि चेकिंग के दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप मिश्रा पहुंचे। इन्हें भी रोका गया और बिना हेलमेट व अन्य कागजों की कमी का हवाला देते हुए चौकी इंचार्ज ने दो हजार का चालन काट दिया गया। यह बात भाजपा कार्यकर्ता ने अस्पताल चौराहे पर स्थित सदर विधानसभा कार्यालय में जाकर वहां पर मौजूद विधायक पति अशोक जायसवाल को बताई। बताया जाता है कि विधायक पति मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ता से अभद्रता करने का कारण चौकी इंचार्ज से पूछा। इस पर चौकी इंचार्ज ने सफाई दी। बात बढ़कर नोकझोंक तक पहुंच गई। बताया तो यह भी जाता है कि विधायक पति अपने रुतबे को दिखाने में एक कदम भी पीछे नहीं हटे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मैं अस्पताल चौराहे पर चेकिंग कर रहा था। तभी कुलदीप बाइक पर तीन लोगों के साथ सवार होकर निकले। रोककर हेलमेट व कागज मांगा गया तो वह अकड़ दिखाने लगे। परिचय पूछा गया तो बोले कि अभी जान जाओगे। कुछ देर बाद ही विधायक पति आए और कार्यकर्ता से अभद्रता करने का कारण पूछा तो मैंने कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्रता के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया है।
विज्ञापन
जब इस संबंध में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के पति अशोक जायसवाल से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो वह बोले, मैं जरूरी काम कर रहा हूं। नगर महामंत्री से बात कर लीजिए। वह जानकारी दे देंगे।
अशोक कुमार, अस्पताल चौकी इंचार्ज
रविवार दोपहर को अचानक भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप मिश्रा आया और कहने लगा कि चेकिंग के दौरान मेरे साथ अभद्रता की गई है। यह बात सुनकर हम लोग व सदर विधायक के पति मौके पर पहुंचकर अभद्रता करने का कारण पूछा तो चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी कार्यकर्ता पर ही अभद्रता करने का आरोप लगाने लगे। चौकी इंचार्ज से सिर्फ यह कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता हो या आम नागरिक। चेकिंग के नाम पर किसी के साथ अभद्रता न की जाए।
सुशील श्रीवास्तव, नगर महामंत्री भाजपा