{"_id":"61c4b65e602cf1301f3856c6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6103426175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज देंगे 30 करोड़ की योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज देंगे 30 करोड़ की योजनाओं की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से चलाई गई जन विश्वास यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। इसके बाद महसी विधानसभा क्षेत्र के रमपुरवा मैदान में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करेंगे। यहां पर सीएम जिले को 30 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का कमिश्नर व डीआईजी ने जायजा लिया। जन विश्वास यात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय में भी बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। अंबेडकरनगर से शुरू हुई यह यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंचेगी। यात्रा महसी के रामपुरवा गांव स्थित रामधन बाग परिसर में सभा के रूप में परिवर्तित होगी। सभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। बृहस्पतिवार को तैयारियां का जायजा लेने के लिए देवीपाटन मंडल के कमिश्नर एसबीएस रंगाराव व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल जिले के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी सुजाता सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। डीएम ने अधिकारियों को बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 30 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। विधायक ने कहा कि कई सालों से जर्जर पुल का भी शिलान्यास करेंगे।
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि शुक्रवार को जन विश्वास यात्रा जनपद श्रावस्ती से बहराइच के पयागपुर में सुबह 10 बजे मोहनीपुर मोड़ पर पहुंचेगी। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार पंकज चौधरी, प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व सदस्य विधान परिषद व यात्रा के संयोजक विजय बहादुर पाठक शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर तीन एएसपी, सात सीओ, 70 दरोगा, 20 थानाध्यक्ष, 500 सिपाही व तीन कंपनी पीएसएसी तैनात की गई है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
- उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी, देवीपाटन मंडल, गोंडा