{"_id":"61c4b444bc6da61f6c681ab8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko610341142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर विधायक व एसपी के बीच तल्खी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर विधायक व एसपी के बीच तल्खी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पोस्टर फटने के विवाद को लेकर योगी के मंच पर महसी विधायक व पुलिस अधीक्षक के बीच तल्खी शुरू हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मंडलायुक्त और डीआईजी को बीच-बचाव के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। काशी विश्वनाथ और श्रीराम मंदिर की फोटो छपे छह पोस्टरों के अचानक फटने पर महसी विधायक ने कानून व्यवस्था पर एसपी के सामने सवाल उठाए थे। डीआईजी ने बताया कि विधायक शिकायत पत्र देंगे तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि महसी विधानसभा क्षेत्र के रमपुरवा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना है जिसकी तैयारियों का जायजा लेने मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह भी निरीक्षण करते हुए मंच तक पहुंचे। उन्होंने एसपी से पूछा कि आखिर सुरक्षा की यह कैसी तैयारी है कि रास्ते में लगे छह पोस्टर फट जाते हैं। इस पर एसपी सुजाता सिंह के जवाब से वह बिफर गए। दोनों में तल्खी बढ़ गई। मौके पर मौजूद मंडलायुक्त एसबीएस रंगाराव और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बीचबचाव कराया। मंच पर हुई यह घटना जिले में आग की तरह फैली और चर्चा का विषय बन गई। प्रकरण पर डीआईजी ने बताया कि पोस्टर फटने के मामले में अगर विधायक द्वारा तहरीर दी जाएगी तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले फट रहे पोस्टर ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। पोस्टर को लेकर ही एसपी से पूछताछ की थी। जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सीएम से इसकी शिकायत की जाएगी।