फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पूर्व निर्धारित थे कार्यक्रम वरना टाल देते

Thu, 09 Dec 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। बलहा विधानसभा क्षेत्र स्थित गोपिया बैराज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चूंकि परियोजना के समस्त कार्यक्रम पूर्व निर्धारित थे अन्यथा सीडीएस जनरल विपिन रावत के निधन पर इन्हें टाल दिया जाता। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भी सीडीएस को श्रद्धांजलि देते हुए की। इसके बाद पूरे बैराज का पैदल भ्रमण कर बारीकियां भी परखीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सरयू नहर परियोजना का महज 52 फीसदी कार्य 40 वर्षों में कराया था। 48 फीसदी कार्य इस सरकार ने चार वर्षों में करा दिया।
विज्ञापन

सीएम योगी पौने एक बजे हेलीकॉप्टर से गोपिया बैराज पहुंचे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बैराज पर उनका स्वागत किया। बैराज पर पहुंचते ही उन्होंने बैराज का निरीक्षण शुरू कर दिया। मंत्री और अधिकारियों से पूछताछ की। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अब बाढ़ जैसी विभीषिका और सिंचाई की समस्या का निदान मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना 318 किलोमीटर लंबी है जबकि 6590 किलोमीटर में इसके लिंकेज हैं। अब इस परियोजना को किसानों के हवाले किया जा रहा है। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह के अलावा बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, नानपारा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed