{"_id":"61b0ee749a13da1989781a75","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6080591170","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनुष यज्ञ व राम विवाह मेले का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनुष यज्ञ व राम विवाह मेले का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। बाबा परमहंस कुटी पर धनुष यज्ञ व राम विवाह मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए लगे झूले व गैर जनपदों से आईं विभिन्न वस्तुओं की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार नानपारा व विशिष्ट अतिथि बाबागंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
मेले के प्रथम दिन मनीष बाबा झांकी ग्रुप ने धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर की सुंदर झांकी का मंचन किया। साथ ही राम विवाह में काफी संख्या में साधु व महात्मा उपस्थित रहे। मेले में अयोध्या धाम की श्रृंगार व पूजन सामग्री की दुकानें, बुलंदशहर की खजले व रेडीमेट कपड़े की दुकान, झूला, जंपिंग, रेलगाड़ी, बक्सा, अलमारी व फर्नीचर की दुकानें लोगों का मन मोह रहीं हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चौकी इंचार्ज संतोष सिंह के नेतृत्व में अस्थायी चौकी भी संचालित की जा रही है। मेले के शुभारंभ के अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र रंजन, मेला समिति के प्रभारी एसके गुप्ता, खुशीराम वर्मा, उत्तम कुमार, रामधनी, ननकऊ प्रसाद, कौशल किशोर वर्मा, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।