{"_id":"61af9a1dcf7395016736484a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6078922191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भारत के लिए बढ़ेंगी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भारत के लिए बढ़ेंगी उड़ानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल में दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण प्रगति पर है। इसमें एक बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भैरहवा में निर्माणाधीन है। वहीं, जनपद की सीमा से सटे बांके जिले में बने एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। शीघ्र ही यहां से भारत के लिए उड़ानें बढ़ा दी जाएंगी। इसका सीधा लाभ कैलाश मानसरोवर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा।
यह जानकारी नेपालगंज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रबंधक सुभाष झा ने दी। नागरिक उड्डयन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टर्मिनल व टावर का निर्माण किया जा रहा है। जंगली क्षेत्र में एयरपोर्ट स्थापित होने से जंगली जानवरों के रनवे पर आ जाने से दुर्घटना का डर बना रहता है।
ऐसे में परिसर को भी सुरक्षित करने की तैयारियां की जा रहीं हैं। शीघ्र ही यहां से भारत के विभिन्न शहरों के लिए नियमित उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। इन उड़ानों का सीधा लाभ भारत से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। साथ ही पर्यटन व चिकित्सा सेवा में भी नेपाल को इसका काफी लाभ मिलेगा। भारत व नेपाल के बीच उड़ानों की संख्या में वृद्धि होने की घोषणा से नेपाली व्यापारियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।