{"_id":"61af99692b091a29484f8964","slug":"bahraich-bahraich-news-lko60789126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को बेसहारा छोड़ सरकारी कार्यक्रम में पहुंचीं 40 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को बेसहारा छोड़ सरकारी कार्यक्रम में पहुंचीं 40 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। परिवहन विभाग की ओर से 40 बसें गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ जुटाने के लिए रवाना कर दी गई हैं। ऐसे में बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। परिवहन विभाग की बसें उपलब्ध न होने से लोगों को अपने गंतव्य की यात्रा के लिए निजी बस ऑपरेटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी बस ऑपरेटर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे है जिससे यात्रियों में रोष व्याप्त है।
परिवहन विभाग के बेड़े में वर्तमान में 107 बसें मौजूद हैं। इसमें 30 से 35 बसें तकनीकी खराबी के कारण विभागीय कार्यशाला में खड़ी धूल फांक रही हैं। विभाग द्वारा प्रधानमंत्री की रैली में 40 बसें भेजने के बाद मात्र 30-32 बसों के सहारे ही यात्रियों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। सहालग का समय होने के कारण रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बसों की कमी के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
मजबूरी में यात्रियों को निजी बस ऑपरेटरों की ओर से संचालित बसों व अन्य निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बसों की कमी व रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ देखकर निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं। लखनऊ जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े व्यवसायी नौशाद जीनत ने बताया कि वह लगभग दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण उन्हें अभी तक बस नहीं मिल सकी है। मोहल्ला बड़ीहाट निवासी अशफाक ने बताया कि बसों की कमी के कारण महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। अमित गांधी ने बताया कि निजी वाहन चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, एआरएम मो. इरफान ने बताया कि गोरखपुर गईं बसें बुधवार से जनपद मुख्यालय पहुंचना शुरू हो जाएंगी। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सभी को उनके गंतव्य तक यात्रा के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी।
मो. इरफान, एआरएम, बहराइच।