{"_id":"61ae4b7fc9b5610a002712ef","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6077370127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से भिड़े पुलिस वाले, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से भिड़े पुलिस वाले, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मुल्जिमों का मेडिकल परीक्षण कराने आए पुलिस कर्मियों ने जल्दी रिपोर्ट बनाने को लेकर डॉक्टरों को वर्दी का रौब दिखाया। इससे नाराज डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। गाली-गलौज और बवाल से अस्पताल की मर्यादा तार-तार होती दिखी। नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने इमरजेंसी कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना-प्रदर्शन शुरू होते ही अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं। मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। मामला बढ़ता देख सीएमएस मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को समझाते हुए कार्य शुरू कराया। लगभग 20 मिनट तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस के रवैये से स्वास्थ्य कर्मियों में काफी आक्रोश है।
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी कक्ष में दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे मरीजों का जमावड़ा लगा था। मरीजों का इलाज इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी कर रहे थे। इसी दौरान दरगाह थाने के दीवान व सिपाही पांच मुल्जिमों को लेकर मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने जल्दी मेडिकल करने की बात कही जिस पर चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी ने कहा कि हादसों के गंभीर मरीजों की संख्या ज्यादा है। इनका उपचार करने के बाद मेडिकल करूंगा। यह बात पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरी और वह चिकित्सक पर वर्दी का रौब दिखाते हुए जमकर करने लगे।
इसी बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिसकर्मियों में कहासुनी हो गई और फिर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने काम ठप कर इमरजेंसी कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों की अभद्रता से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के फोन आते ही मौके पर सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय पहुंचे और चिकित्सकों को काफी समझाया। सीएमएस के समझाने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। लगभग 20 मिनट के प्रदर्शन के दौरान मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
इमरजेंसी कक्ष में हादसों के गंभीर मरीज को चिकित्सक देख रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कराने आए पुलिस कर्मियों ने जल्दी करने की बात कही। चिकित्सक ने पहले गंभीर मरीज देखने की बात कहकर पांच मिनट रुकने को कहा। इसी बात पर पुलिस कर्मियों से कुछ कहासुनी हो गई। धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मियों को समझाया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गईं। अब कोई समस्या नहीं है।
- डॉ. ओपी पांडेय, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज