फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया किसान, घायल

Sun, 05 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव में खेत में फसल नष्ट कर रहे मवेशी को भगाने जा रहे किसान पर झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए किसान तेंदुए से भिड़ गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में किसान घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहा रेंज का हरखापुर गांव जंगल से सटा हुआ है। खेत में मवेशी फसलों को चर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर गांव निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह पुत्र रणविजय सिंह रविवार सुबह मवेशी को भगाने के लिए खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में झाड़ियों से तेंदुआ निकल आया और खेत जा रहे किसान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

किसान ने शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को पीएचसी सेमरी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। तेंदुए ने ग्रामीण के बाएं हाथ को पूरी तरह से नोच लिया है। तेंदुए के हमले को सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत जा रहे किसान पर तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने आपको कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अकेले न निकलें। समूह बनाकर ही निकले। जिससे तेंदुआ समूह को देखने के बाद हमला नहीं कर सकेगा।

किसान के ऊपर तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम के साथ जायजा लिया हूं। वन विभाग की टीम लगातार गांव में गश्त कर लोगों को जागरूक करने के साथ उनको सुरक्षा का अहसास दिला रही है। घायल किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा।
- अशोक कुमार त्यागी, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed