{"_id":"61acfcc613500b093c7764d2","slug":"bahraich-bahraich-news-lko607584912","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर पार्ट्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर पार्ट्स की दुकान में सेंध लगाकर चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बहराइच। शहर के आजाद सिंह इंटर कॉलेज के पास स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान में शनिवार की रात सेंध लगाकर नगदी व सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने देखा कि दुकान में सामान चारों ओर बिखरा हुआ है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वशीरगंज की नानपारा रोड पर आजाद इंटर कॉलेज के पास जेपी ट्रेडर्स के नाम से मोटरपार्टस की दुकान है। शनिवार की रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे और दुकान में रखे 12 हजार नगद व लगभग 35 हजार रूपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान खोलते ही उनके होश उड़ गए। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर का लॉकर टूटा था।
घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने भी एक बार चोरी हो चुकी है। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।