{"_id":"61aba5b1545f743d7a2964be","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6074274157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बुढ़वा बाबा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बुढ़वा बाबा मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट(बहराइच)। अमावस्या पर शनिवार को भारी तादाद में शिव भक्तों ने बाबा बूढ़ेश्वरनाथ धाम पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर पूरा दिन हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान तैनात रहे।
मोतीपुर तहसील के रामपुर धोबियाहार स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा शिव मंदिर शिवभक्तों की आस्था का केन्द्र है। शनिवार को अमावस्या के मौके पर भारी तादाद में शिवभक्त अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे।
मंदिर की मान्यता है कि यहां पर अमावस्या को जलाभिषेक करने से मन की संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर पर जलाभिषेक के लिए क्षेत्र के साथ ही बहराइच के पड़ोसी जनपद सीतापुर, लखीमपुर, श्रावस्ती, गोंडा तथा पड़ोसी देश नेपाल के भी शिव भक्त आते हैं । शनिवार को भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर दूध, गंगाजल से जलाभिषेक कर भगवान शिव को बेलपत्र, दूर्बा, फूल, भांग, धतूर अर्पित कर आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से वैवाही चौकी के उपनिरीक्षक संजय यादव, राजीव कुमार मिश्र, सिपाही राम कुमार, वीरपाल यादव, उदयसेन चौधरी आदि तैनात रहे।