फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

296 एएनएम सब सेंटर का मिला तोहफा

Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ग्रामीणांचलों में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले को 296 नए एएनएम सब सेंटर का तोहफा मिला है। ग्रामीणांचलों में अब इलाज कराने के लिए कहीं दूर नहीं भटकना पड़ेगा। नए एएनएम सब सेंटर का संचालन किराए के मकान में किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। संचालन से पहले 177 नई एएनएम की नियुक्ति भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए 14 सीएचसी के अलावा सब एएनएम सेंटर का भी संचालन किया जा रहा है। बावजूद इसके ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए दूर जाना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को कुछ नये एएनएम सब सेंटर बनाने की मांग की। जिले की आबादी को देखते हुए शासन ने जिले को 296 एएनएम सब सेंटर का तोहफा दिया जिससे लोगों को और बेहतर इलाज बिना किसी तकलीफ के मिल सके।
विज्ञापन

जिले में पहले से 310 एएनएम सब सेंटर का संचालन हो रहा है। अब नया 296 एएनएम सब सेंटर का तोहफा मिल जाने से जिले में कुल 606 एएनएम सब सेंटर हो जाएंगे। जिससे अब एक एएनएम सेंटर के ऊपर लगभग पांच से 10 हजार के आबादी की ही जिम्मेदारी रहेगी। इससे पहले एक एएनएम सेंटर के ऊपर लगभग 20 हजार आबादी की जिम्मेदारी थी। एएनएम सेंटर के संचालन को लेकर किराए पर भवन भी ले लिया गया है। संचालन कराने को लेकर तैयारियां भी पूरी की जा चुकी है। नये एएनएम सब सेंटर की सुविधा मिलने से जिलेवासियों को राहत मिलेगी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा नोडल अधिकारी मो. राशिद ने बताया कि जिले के 14 ब्लॉकों में एएनएम सब सेंटर का संचालन किया जाएगा। जिसमें 177 नई एएनएम की नियुक्ति भी होगी। जिले को मिले 296 एएनएम सब सेंटर का उद्घाटन आगामी पांच दिसंबर को किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि लखनऊ से पूरे उत्तर प्रदेश को मिले नये सब उपकेंद्रों का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। उद्घाटन के दौरान जिले के प्रतिनिधि एएनएम सब सेंटर पर मौजूद रहेंगे।

स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में नये एएनएम सब सेंटर बनाए गए है। पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जिले को नये एएनएम सब सेंटर का तोहफा मिला है। अब जिलेवासियों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
डॉ. जयंत कुमार, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed