फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चचेरे भाई को पत्थर से कूंचकर मार डाला

Wed, 01 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत महरौली में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई की पत्थर मारकर हत्या कर दी। मंगलवार रात हुई इस घटना में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरौली के पथरकट्टपुरवा निवासी 55 वर्षीय जगदीश पुत्र करिया व 50 वर्षीय मुरली पुत्र भाईलाल के बीच चचेरे भाई का रिश्ता है। मंगलवार रात दोनों भाई एक साथ भूपगंज बाजार गए थे जहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों में मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर झगड़े को शांत करवाया। झगड़े के बाद जगदीश घर पहुंचा और खाना खाने लगा। इसी बीच नशे में धुत होकर जगदीश के घर पहुंचे मुरली ने पत्थर के टुकड़े से जगदीश पर वार कर दिया। सिर पर पत्थर से हुए वार से जगदीश वहीं बेहोश होकर गिर गया। जगदीश के सिर से निकल रहे खून को देखकर जगदीश की पत्नी मालती ने शोर मचाया, जिसके बाद मुरली फरार हो गया। घायल जगदीश को पत्नी मालती इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रही थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मौत की सूचना मृतक की पत्नी मालती ने स्थानीय थाने पर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया गया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी मुरली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed