{"_id":"61a26be66a2c940b7f01144f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6063811132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने स्लोगन, पोस्टर व नारों के माध्यम से मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
रैली ने ग्राम सभा के सुजौली, टपरा, गड़रियनपुरवा, घूरेपुरवा आदि स्थानों का भ्रमण किया। रैली में शामिल बच्चों ने जन-जन को चेताना है, मतदाता को जगाना है। लोकतंत्र की है पहचान, मत, मतदाता और मतदान जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण सिंह ने कहा कि देश में सच्चा लोकतंत्र स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें। अपने वोट का प्रयोग कर एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें।
अध्यापक राम सुमिरन ने कहा कि बीएलओ पुनरीक्षण अभियान चला रहे हैं। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नही हैं वे अपना नाम शामिल करा लें। इस मौके पर शिशिर वर्मा, अरुण कुमार मिश्रा, धर्मचारी, सर्वजीत पाठक, आशीष कुमार, शैलेश कुमार, बृजेश सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।