फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चिलवरिया पहुंची 1650 एमटी खाद, केंद्रों के लिए भेजी गई

Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कृषि विभाग की मांग पर डीएपी और एनपीके खाद की खेप जिला मुख्यालय पहुंच गई। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने खाद का जायजा लिया। साथ ही केंद्रों को खाद की खेप रवाना की गई। एक हफ्ते में छह हजार एमटी खाद मिल चुकी है।
विज्ञापन

जिले में किसानों ने गेहूं की बोआई शुरू कर दी है। बोआई से पूर्व किसानों को खेत बनाने के लिए डीएपी डालनी पड़ती हैं, लेकिन कई सरकारी केंद्रों पर डीएपी की कमी से किसानों को अधिक दर पर प्राइवेट दुकानों से खरीद करनी पड़ती थी। साथ ही किसानों को अधिक खर्च भी उठाना पड़ता था। इसको देखते हुए जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडे ने शासन को सूचना दी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को खाद की रैक पहुंची। उन्होंने बताया कि 900 एमटी डीएपी और 750 एमटी एनपीके रैक प्वाइंट पहुंच गई है। जिसका बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी सहकारी केंद्रों पर डीएपी और यूरिया पहुंच गई है। ऐसे में किसान आधार, खतौनी दिखाकर खाद खरीदें। उन्होंने बताया कि केंद्र पर खाद की कमी नहीं है। एक हफ्ते में अब तक 6500 मीट्रिक टन खाद पहुंच चुकी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सहकारी समितियों पर 1800 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का बीज मिल रहा है। ऐसे में किसान कागजात दिखा कर बीज समितियों से ही बीज खरीदें। जिससे उनके खाते में अनुदान भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed